DURG/RAIPUR. छत्त्तीसगढ़ के कई शहरों में ऑनलाइन सट्टा तेजी से फल-फूल रहा है। लेकिन दुर्ग जिले मनो इसका हब बन गया है। न केवल दुर्ग-भिलाई में सटोरिये सक्रिय हैं, बल्कि यहाँ के युवाओं ने राजधानी में भी कैसीनो खोल लिया है। रायपुर में नाबालिग सहित जो 25 सटोरिये पकड़े गए उनमें अधिकतर दुर्ग-भिलाई के हैं।
रायपुर पुलिस ने शहर के तीन स्थानों के मकानों में दबिश देकर ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे गिरोह का खुलासा किया। चंगोराभाठा, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत डीडी नगर इलाके के कई ऐसे मकान है, जहाँ ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित प्रदेश के अन्य जिलों के सटोरिये भी शामिल हैं।

ये पकड़े गए
1. रोहन कुमार 24 साल निवासी गौतम नगर भिलाई
2. निखिल सिंह 25 साल निवासी जुनवानी स्मृति नगर भिलाई
3. पीयूष हिरानी 26 साल निवासी सिंधी कालोनी बेमेतरा
4. शेखर नायक 26 साल निवासी गौतम नगर सुपेला भिलाई
5. विजय चैहन 27 साल निवासी गोकुल नगर कुरूद थाना जामुल दुर्ग
6. कन्हैया लाल वर्मा 24 साल निवासी शंकर पारा सुपेला दुर्ग
7. चंद्रशेखर अहिवार 30 साल निवासी शंकर पारा सुपेला
8. अभिषेक गजभिये 23 साल निवासी संकर पारा थाना सुपूला दुर्ग
9. हरि उपाध्याय निवासी सुपेला दुर्ग
10. रूद्र कुमार सोनी निवासी क्षेत्र कोतवाली दुर्ग
11. प्रसंग गौर निवासी भिलाई दुर्ग
12. अंकित सिंग 19 साल निवासी थाना नवी नगर जिला ओरंगाबाद
13. मनोज शुक्ला 40 साल निवासी समृद्धि विहार थाना बेमेतरा
14. तुषार दर्डा 20 साल निवासी सिंधी काॅलोनी मुंगेली
15. प्रज्जवल हिरानी उर्फ बाॅबी 25 साल निवासी सिंधी काॅलोनी बेमेतरा
16. हरिश कुमार निवासी शेहडकला हरियाणा
17. सुरेन्द्र कुमार सिंह निवासी पुष्पारी सिंधी मध्य प्रदेश
18. विक्रम सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान
19. अर्पित वर्मा निवासी रीवा मध्य प्रदेश
20. जय सिंह पटेल निवासी पुष्पारी सिंधी मध्य प्रदेश
21. सौरभ पटेल निवासी मध्य प्रदेश
22. राजेश कुमार पटेल निवासी मध्य प्रदेश
23. विकास कुमार 23 साल निवासी बख्तियारपुर जिला पटना
एवं 2 अपचारी बालक।

भिलाई में भी दो गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने भी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुड़े भिलाई में चल रहे ऑनलाइन सट्टा कारोबार का खुलासा किया। इस दौरान ऑनलाइन सट्टे के नाम से मशहूर एप महादेव एप्स से जुड़े 2 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो नेहरू नगर और खुर्सीपार इलाके से नेटवर्किंग के जरिए सट्टे का कारोबार चला रहे थे।
सट्टे के पैसे से रेव पार्टी
महादेव एप के संचालन में संलिप्त नेहरू नगर निवासी सौरभ जायसवाल एवं खुर्सीपार क्षेत्र निवासी कृष्णा जायसवाल को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस के अनुसार इन्होंने दुबई (यूएई) एवं भारत के पुणे, विशाखापट्टनम, बैंगलोर, हैदराबाद, मुम्बई में गिरोह के अन्य सदस्यों ने ऑनलाइन सट्टे का व्यापार संचालित करने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा ऑनलाइन सट्टे से मिले अवैध रुपयों से विदेशों में रेव पार्टी की भी बात बताई। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस महादेव एप से जुड़े आरोपियों पर निगाह रखे हुए है।





































