RAIPUR. शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। वेब लिंक http://slcm.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/, http://online.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ और http://exam.cgstate.gov.in/VyapamAdmit/ पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया है। अभ्यर्थी इन वेब लिंक के जरिए आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा शिक्षक पात्रा परीक्षा (TET) सभी जिला मुख्यालयों में 18 सितंबर को लिया जा रहा है। व्यापमं से मिली जानकारी के अनुसार टीईटी की पांचवी परीक्षा के लिए इस बार 4.19 लाख आवेदन आए हैं। मिले हैं। जबकि छठवीं से आठवीं की परीक्षा के लिए 3.64 लाख आवेदन मिले। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण राज्य में परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

बताया जा है इस बार छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रा परीक्षा (TET) के लिए 700 से भी ज्यादा परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। छत्रों को प्रवेश पत्र निकालने में परेशानी न आए इसके लिए व्यापमं के अलावा, एससीईआरटी, जनसंपर्क, चिप्स की वेबसाइट से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जा रहा है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम यूआरएल भी भेजा जा रहा है, जिससे की छात्र आसानी से प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सके।






































