तीरंदाज, रायपुर। राजधानी रायपुर में एम्स हॉस्पिटल की नर्स से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक छत्तीसगढ़ पुलिस के यातायात विभाग में कार्यरत प्रधान आरक्षक का बेटा है। इस मामले में एम्स की नर्स की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है पुलिस ओरोपी की तलाश कर रही है।

आमानाका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एम्स हॉस्पिटल रायपुर में कार्यरत नर्स ने महिला थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। नर्स ने महिला थाने में बताया कि विशाल तिवारी नाम के युवक ने उसे पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। बीत पांच माह से विशाल तिवारी उससे दुस्कर्म करता रहा। अब जब शादी की बात की तो मुकर गया।

महिला थाने में शिकायत के बाद नर्स व युवक के बीच काउंसलिंग कराने का प्रयास भी किया गया लेकिन युवक के रवैय्ये में सुधार नहीं आया। इसके बाद महिला थाने में जीरों पर अपराध कायम कर आमानाका थाने केस ट्रांसफर किया गया। आमानाका थाना प्रभारी संतराम सोनी ने बताया कि इस मामले में आरोपी युवक विशाल तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।







































