TIRANDAJ DESK. खाद्य पदार्थ के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। किसी भी खाद्य पदार्थ का सही तरीके से सेवन करने पर वो हमारे शरीर को फायदा पहुंचता हैं लेकिन अगर हम गलत मात्रा में किसी चीज को खाते हैं तो हमें नुकसान भी होता है। किसी भी तरह का फ्रूट जूस, चाय-कॉफी और अल्कोहल वाली ड्रिंक्स में भी मात्रा का नियम लागू होता है। अगर इनको सही मात्रा में लिया जाए तो शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
शराब ज्यादा पीने से लीवर खराब हो जाता है ऐसा आप ने कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आप को पता है एल्कोहलिक ड्रिंक्स का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत भी करता है। चूहों पर किय गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि बीयर और वाइन में पाई जाने वाली अल्कोहल की कम मात्रा हमारे शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत करती है। अध्ययन के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि सभी प्रकार की ड्रिंक्स जिनमें अल्कोहल कम मात्रा में होती है वो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल कम करती हैं। साथ ही ब्लड क्लॉटिंग भी रोकती हैं। चलिए जानते है ऐसी ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में जो अगर सही मात्रा में ली जाए तो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाती है।

रेड वाइन
स्टडी के दौरान यह बात सामने आई है कि रेड वाइन में पाए जाने वाले रेसवेरट्रोल किसी भी बीमारी में ब्लड वेसल्स को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने और कैंसर की रोकथाम के साथ कई बीमारियों में भी फायदा पहुँचाती है।
बीयर
बीयर डाइमेंशिया (याद्दाश्त की बीमारी) में फायदा कर सकती है। साथ ही बीयर से दिल की बीमारी का भी खतरा कम होता है। कुछ बीयर में कैलोरी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से वजन भी बढ़ा सकता है।
पाइनएप्पल जूस
पाइनएप्पल जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पर्याप्त मात्रा में होता है। ये आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। और इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए भी होता है जो मोतियाबिंद और कैंसर से भी बचाता हैं।

जिन एंड टॉनिक कॉकटेल
जिन और टॉनिक एक कॉकटेल होता है जिसे जिन और सोडा ड्रिंक से बनाया जाता है। इसे ढेर सारी बर्फ के साथ सर्व किया हजाता है। यह बुखार, खांसी और छींक समेत सर्दी के कई लक्षणों को ठीककरने के साथ पेट के लिए भी काफी अच्छा है.
टमाटर का जूस
टमाटर ढेरों प्रकार के पोषक तत्वों मौजूद होते है। रोजाना टमाटर जूस पीने से एडिपोनेक्टिन हार्मोन बढ़ता है जो स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है। साथ ही पाचन को तेज करता है। टमाटर का जूस वजन कम करने में भी मदद करता है।
कॉफी
रिसर्च में यह बात निकल कर आई है कि नियमित रूप से कॉफी पीने वाले लोगों की कम उम्र में मरने की संभावना 17 प्रतिशत तक कम हो जाती है । क्योंकि कॉफी लीवर के लिए भी फायदेमंद होता है। और इम्यूनिटी बेहतर होती है। इससे वजन कम करने में और टाइप 2 डायबिटीज में भी लाभ मिलता है।


































