RAIPUR. हमारे देश में में आज भी कई लोग अंधविश्वास के चक्करों में पड़कर किसी न किसी प्रकार से अपना नुकसान करा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के राजधानी रायपुर से आया है। जिसमें पीड़ित महिला जब अपना इलाज कराने बैगा के पास गई, तो उसके साथ बैगा ने पहले तो दुष्कर्म किया। फिर मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है। यहां एक 22 साल की महिला अपने पति के साथ आरोपी बैगा गिरधारी साहू (30) के पास अपने शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इलाज कराने गई थी। झाड़ फूंक करने के बहाने मौके का फायदा उठाकर आरोपी बैगा ने महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे अपने हवस का शिकार बना लिया।
साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया।
पति को भेजा नींबू फेंकने फिर बनाया पत्नी को शिकार
थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि, पीड़ित महिला अपने पति के साथ पिछले 3-4 महीने से अपने शारीरिक स्वास्थ्य का इलाज कराने गोबरा बस्ती के आरोपी बैगा गिरधारी साहू उर्फ़ गिरवर साहू के पास जाती थी। रविवार को सुबह करीब 11 बजे जब वह झाड़ फूँक कराने बैगा के पास गई। तब बैगा ने झाड़ फूँक में उपयोग हुए नींबू को घर से कही दूर फेंकने के लिए पति को भेज दिया। और महिला को अकेला पाकर अपने हवस का शिकार बना लिया। जब पीड़िता ने इस बात की सूचना थाने में दी तो तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया है।









































