RAJIM। मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों के में फैलने के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी लंपी वायरस का खतरा बढ़ गया है। राजस्थान, पंजाब में जहां हजारों इसके शिकार हो चुके है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के राजिम में इस संक्रमण ने दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार राजिम के फिंगेश्वर इलाके के गांव लचकेरा में एक ही दिन में 4 गायों की अचानक मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। गायों को लंपी वायरस से ग्रस्त होने का शक है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये पता चलेगा कि गायों की मौत कैसे हुई?
जानकारी के अनुसार लचकेरा के गौठान में एक-एक कर एक ही दिन में चार गायों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दो गायों की मौत भी हो गई। मृत गायों का पोस्टमार्टम किया गया है। ई सके बाद ग्रामीणों ने ही गायों का अंतिम संस्कार किया।

गौरतलब है कि दुर्ग जिले में कुछ दिन पहले ही चार गायों में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। प्रदेश के पशुओं को इससे बचाने के लिए राज्य सरकार भी टीकाकरण में जोर दे रही है। वहीं पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों ने पशुओं का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया था

राज्य सरकार ने जारी किया था अलर्ट
लंपी वायरस को लेकर राज्य सरकार ने एक माह पहले ही सभी वेटरनरी डॉक्टरों, जिला पशु चिकित्सालय में अलर्ट जारी किया था। राज्य के सीमा वाले इलाकों में पशु मेला या खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही कामधेनु विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाकर ग्रामीणों में अवेयरनेस और इसकी जांच के लिए निर्देशित किया गया था। सरकार की ओर से लंपी वायरस के बचाव के लिए पशुधन को एंटीबायोटिक का टीका भी लगाया जा रहा था। लेकिन लंपी वायरस की जिले में दस्तक बाद राज्य सरकार ने पशुपालकों को अलर्ट करने के निर्देश दिए हैं।


































