तीरंदाज, डेस्क। अक्सर सुनने में आता है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म। ऐसे में मामलों में आरोपी को जेल जाना पड़ जाता है। लेकिन ऐसा कम ही होता है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी उसी लड़की से शादी कर ले जिसके कारण वह जेल गया। ऐसा ही एक मामला बिहार के शेखपुरा में सामने आया है। प्रेमिका को प्रेगनेंट करने के बाद शादी से मुकरने वाला प्रेमी जेल गया और छूटन के बाद प्रेमिका से शादी कर ली।

अपनी तरह यह अलग मामला बिहार के शेखपुरा का है। युवक ने अपनी भाभी की शेखपुरा के अरियारी प्रखंड निवासी चचेरी बहन को प्रेम जाल में फंसाया। युवक ने युवती को शादी के सपने दिखाए और शारीरिक संबंध बनाया। युवती जब प्रेगनेंट हुई तो उसने युवक को इसकी जानकारी दी और शादी के लिए दबाव बनाया। इसके बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।

इस मामले में युवती थाने पहुंच गई और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। शाहपुरा पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। अब जेल में ऐसा क्या हुआ पता नहीं करीब एक साल बाद युवक जब जेल से छूटा तो उसने उसी युवती से शादी कर ली जिसकी शिकायत पर उसे जेल जाना पड़ा था। जेल से लौटा तो उसकी प्रेमिका 6 माह की बच्ची के साथ मिली। दोनों की शादी परिजनों की रजामंदी के साथ हो गई।





































