तीरंदाज न्यूज। सोनी ने अपना नया टीवी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इतने पैसों में आप एक प्रीमियम हैचबैक कार खरीद सकते हैं। लेकिन मजेदार बात यह है कि इस टीवी को देखने के बाद आपको घर में ही मूवी हॉल का मजा आ जाएगा। अल्ट्रा-एचडी टीवी की रेंज का विस्तार करते हुए सोनी एक्सआर-85X95K अल्ट्रा-एचडी मिनी एलईडी टीवी भारत में लॉन्च किया है।

यह भारत में लॉन्च होने वाली कंपनी की पहली मिनी एलईडी टीवी सीरीज है। कंपनी ने 85 इंच डिस्प्ले साइज वाले इस टीवी की कीमत 8,99,900 रुपए रखी है। ऑफर में इसे 6,99,990 रुपए में खरीद सकते हैं। टीवी की बिक्री सोनी सेंटर स्टोर्स के अलावा प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स और ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर शुरू हो गई है।

टीवी में कंपनी 3840×2160 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 85 इंच का अल्ट्रा एचडी मिनी एलईडी डिस्प्ले दे रही है। बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें कॉग्निटिव प्रोसेसर एक्सआर के साथ एक्सआर बैकलाइट मास्टर ड्राइव टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा कंपनी HDR10 तक डायनामिक कंटेंट रेंज और इसमें डॉल्बी विजन भी दे रही है।

दमदार साउंड के लिए सोनी के इस नए टीवी में 6-स्पीकर का मल्टी-ऑडियो सेटअप दिया है। यह 60W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसके अलावा टीवी में डॉल्बी एटमॉस भी मौजूद है, जो घर में सिनेमा हॉल जैसा फील देता है।

वॉयस कंट्रोल के लिए टीवी में आपको गूगल असिस्टेंट भी मिलेगा। बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, एपल एयरप्ले और एपल होमकिट से लैस यह टीवी एंड्रॉयड टीवी सॉफ्टवेयर पर काम करता है। इसमें आपको Google TV यूजर इंटरफेस देखने को मिलेगा।

टीवी में वर्तमान पीढ़ी के गेमिंग कंसोल के लिए एचडीएमआई 2.1 भी है। इसमें गेमिंग का एक्सपीरियंस भी आपको सबसे बेहतरीन मिलने वाला है।





































