तीरंदाज, रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई रैंक के अफसर की भर्ती के लिए निकाली गई भर्ती के प्रथम चरण में फिजिकल पास करने के बाद 70 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के लिए हुआ है। अभ्यर्थियों के दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण का परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in एवं http://https;//web.cgstate.gov.in/CGPOLICE/ पर प्रकाशित किया गया है।


बता दें CG Police में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमाण्डर की भर्ती-2021 के अंतर्गत दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण की कार्यवाही छत्तीसगढ़ के सभी रेंज मुख्यालयों-रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में आयोजित की गई। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कुल-1,48,858 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन-पत्र प्रस्तुत किया गया था।

इन अभ्यर्थियों का निर्धारित तिथि में रेंज मुख्यालय में परीक्षण किया गया। रेंजवार गठित उप समिति द्वारा दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण किया गया। इस दौरान रायपुर रेंज के 16029, दुर्ग रेंज के 18677, बिलासपुर रेंज के 21939, जगदलपुर रेंज के 5858 एवं सरगुजा रेंज के 8238 अभ्यर्थियों का शरीरिक माप व परीक्षण हुआ। इसके बाद 70741 अभ्यर्थी प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाए गए हैं।

सीजी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों के दस्तावेज एवं शारीरिक माप परीक्षण का परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in एवं http://https;//web.cgstate.gov.in/CGPOLICE/ पर प्रकाशित किया गया है। पात्र पाए गए कुल-70741 अभ्यर्थियों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसकी परीक्षा तिथि एवं प्रवेश-पत्र छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाईट http://www.vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।





































