तीरंदाज, डेस्क। राजधानी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार को विदेश जाने से रोकने के लिए दुबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को उड़ाने की धमकी दी। यह मामला तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की है। हालांकि, पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात कॉल के बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए गहन जांच की कि क्या इंडिगो विमान में कोई विस्फोटक रखा गया था। विमान में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे अधिकारियों व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में पता चला कि धमकी देने वाला शख्य नशेड़ी है।

ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चेन्नई का रहने वाला शख्स अपने परिवार के दो सदस्यों को दुबई जाने से रोकना चाहता था। उसने शहर के पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। विमान के उड़ान भरने से पहले ही अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। तलाशी के बाद धमकी फर्जी निकली।

फ्लाइट को सुबह 7.20 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। अधिकारियों ने कहा कि विमान, जिसे सुबह 7.20 बजे रवाना होना था। चेकिंग के बाद दिन में अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।





































