तीरंदाज न्यूज। अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान यानी केआरके मुश्किल में हैं। केआरके अपने विवादित ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। बात साल 2020 की है, जब उन्होंने धर्म को लेकर एक ट्वीट किया था और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसे मलाड पुलिस ने मंगलवार सुबह एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। अब इसे लेकर एक खबर आई है कि कोर्ट ने केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने केआरके के ट्वीट की शिकायत की थी। उन्होंने धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया था। 2020 में केआरके के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। उन पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक ट्वीट करने का भी आरोप है।

जमानत के लिए याचिका
केआरके के इस मामले की सुनवाई बोरीवली कोर्ट में हुई थी। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। केआरके ने कोर्ट में जमानत अर्जी भी दाखिल की है। जमानत याचिका पर आज शाम 4 बजे बोरीवली कोर्ट में सुनवाई होगी। केआरके को जमानत नहीं मिली तो उन्हें 14 दिन जेल में बिताने होंगे।

मंगलवार को केआरके को पहले मलाड पुलिस ने एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केआरके को भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए, 294, 500, 501, 505, 67/98 के तहत गिरफ्तार किया।






































