तीरंदाज, डेस्क। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (Border Security Force) में निकली बंपर वैकेंसी। बीएसएफ ने स्टेनोग्राफर (Stenographer) और हेड कॉन्स्टेबल (Head Constable) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल (Stenographer and Head Constable) के पदों पर अप्लाई कर पाएंगे। आवेदन की जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, 6 सितंबर 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार ऑनलाइन प्रक्रिया से ही आवेदन कर पाएंगे। अभी स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल के पद के लिए एग्जाम की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। साथ ही सामान्य, ओबीसी और EWS कैंडिडेट को आवेदन के लिए 200 रुपये फीस चुकानी होगी। वहीं, एससी/एसटी उम्मीदवारों (SC/ST candidates)के लिए आवेदन निशुल्क है।

कुल पदों की संख्या
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (Border Security Force) ने स्टेनोग्राफर के 11 और हेड कॉन्स्टेबल के 312 पदों पर भर्ती निकाली है। स्टेनोग्राफर के कुल 11 पद निकाली गई है और सभी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं। वहीं हेड कॉन्स्टेबल के 154 पद सामान्य, 65 ओबीसी, 41 EWS, 38 एससी और 14 एसटी कैंडिडेट के लिए निकाली हैं।

शैक्षिक योग्यता
बीएसएफ में स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास होना होगा। साथ ही स्टेनोग्राफर के पद पर आवेदन करने के लिए स्टेनोग्राफी की स्किल होनी चाहिए।

आयुसीमा
स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं उम्र में छूट बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल एंड एएसआई स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट 2022 रूल्स (BSF Head Constable & ASI Stenographer Recruitment 2022 Rules) के हिसाब से दिया जाएगा।

आवेदन की फीस
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (Border Security Force) के स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट को 200 रुपये फीस देना होगा। वहीं एससी और एसटी के लिए आवेदन के निशुल्क है।







































