तीरदांज, डेस्क। एकतरफा प्यार में झारखंड की अंकिता की हत्या का मामला अभी थमा नहीं और एक और ऐसा ही कांड सामने आ गया है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले का है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने शादी से मना करने पर लड़की का गला काट दिया है। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का नाम बबलू बताया जा रहा है। घटना मंगलवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। बबलू यहां की एक 18 वर्षीय लड़की से एकतरफा प्यार करता है। युवक ने लड़की से शादी करने की बात कही जिसके लिए उसने मना कर दिया। बबलू को लड़की की बात अच्छी नहीं लगी। मंगलवार को लड़की के घर में घुसकर बबलू ने धारदार हथियार से उसके गले में वार कर दिया और फरार हो गया।
गले में धारदार हथियार के वार से लड़की तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद परिजनो ने उसे अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है अस्पताल में लड़की की हालत गंभीर है। लड़की का इलाज खंडवा के शासकीय जिला मुख्य चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं इस मामले में खंडवा पुलिस ने आरोपी बबलू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, पुलिस आरोपी की तलाश में है।
girl's throat, headstrong young man, hindi news, Khandwa, Khandwa crime, Khandwa news, latest news of MP, Madhya Pradesh, news of MP, refusal to marry, एमपी की खबर, एमपी की ताजा खबर, खंडवा, खंडवा क्राइम, खंडवा न्यूज, तीरंदाज डॉट कॉम, मध्यप्रदेश, लड़की का काटा गला, शादी से इनकार, सिरफिरा युवक, हिन्दी न्यूज