तीरंदाज, रायपुर। जगदलपुर में शुक्रवार तड़के हादसे में कार सवार जिन पांच लोगों की मौत हुई उनमें छत्तीसगढ़ पुलिस का एक जवान भी शामिल था। इस हादसे में बस्तर में तैनात छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक अभिषेक सेठिया की मौत हो गई है। दुर्घटनाग्रस्त कार में वे भी सवार थे। आरक्षक की मौत के बाद एक वीडियो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते दिख रहें।
राष्ट्रीय राज मार्ग पर जगदलपुर- मेटावाड़ा के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे।
इस दुर्घटना में दिवंगत पुलिस कांस्टेबल अभिषेक सेठिया का यह वीडियो मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा था। ॐशांति: pic.twitter.com/qMeEWPJ3hA
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 19, 2022
इस वीडियो को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शेयर कर आरक्षक के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस व्यक्त की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियों शेयर करते हुए लिखा है कि राष्ट्रीय राज मार्ग पर जगदलपुर- मेटावाड़ा के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। इस दुर्घटना में दिवंगत पुलिस कांस्टेबल अभिषेक सेठिया का यह वीडियो मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से देखा था। ॐशांति:
आज सुबह हुआ था हादसा
बता दें नेशनल हाइवे नंबर 30 पर जगदलपुर में शुक्रवार तड़के यह सड़क हादसा हुआ था। पायल ट्रैवल्स की बस सीजी 07 ई 9922 जगदलपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 3:30 बजे मेटावाड़ा पुल के पास जगदलपुर की ओर से आसना की ओर जा रही टाटा नेक्सान कार बस से सामने से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान बस की रफ्तार भी ज्यादा थी और वहीं कार भी तेज रफ्तार से थी। टक्कर के बाद जोर के धमाके जैसी आवाज भी आई। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। है।इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में एक अभिषेक सेठिया भी था जिसका वीडियो मुख्यमंत्री ने शेयर किया। इस हादसे में जगदलपुर निवासी दिनेश सेठिया, गौतम गाइन, सचिन सेठिया, पुलिस जवान अभिषेक सेठिया और सुकमा छिंदगढ़ निवासी शाकिब खान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व कंडक्टर फरार हो गए थे। पुलस ने बाद में चालक को गिरफ्तार कर लिया।
accident in jagdalpur, CG Big News, CG News, Chhattisgarh, CM Bhupesh Baghel, constable's death, expressed condolences by sharing the video, hindi news, latest news, local news, Raipur, आरक्षक की मौत, छत्तीसगढ़, जगदलपुर में हादसा, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, रायपुर, लोकल न्यूज, वीडियो शेयर कर जताई संवेदना, सीएम भूपेश बघेल, सीजी न्यूज, सीजी बिग न्यूज, हिन्दी न्यूज