तीरंदाज, डेस्क। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ लेकर बड़ा अपडेट आया है। एम्स की ओर से मिली ऑफिशियल जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई है। डॉक्टरों ने कहा है कि राजू श्रीवास्तव ब्रेन डेड की स्थिति में पहुंच चुके हैं। राजू श्रीवास्तव के लेटेस्ट हेल्थ अपडेट के बाद फैन्स उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बता दें राजू श्रीवास्तव को जिम में एक्सरसाइज करते हुए कार्डियक अरेस्ट हुआ था। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। तब से लेकर अब तक उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया है। राजू श्रीवास्तव को पिछले आठ दिनों से होश नहीं आया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका ट्रीटमेंट कर रही है। गुरूवार सुबह एक्टर शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट दी थी ओर उन्होंने कहा था कि राजू की हालत स्थिर है। लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई है।

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने लेटेस्ट जानकारी साझा करते हुए बताया कि आज सुबह डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है। डाक्टरों ने कहा है कि उनका ब्रेन डेड हो गया है और वे रिस्पांड नहीं कर रहे हैं। साथ की हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है। अजित सक्सेना ने कहा है कि सब भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। कोई चमत्कार हो और राजू पूरी तरह से ठीक हो जाए।






































