चेन्नई। एक तरफ देश में जहां बुर्के को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं, मुस्लिम डिफेंस फोर्स 24/7 नाम के एक संगठन ने मुस्लिम महिलाओं को धमकी देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। संगठन ने सेल्फी लेने के दौरान बुर्का नहीं उतारने की धमकी दी है। संगठन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुस्लिम महिलाओं को धमकी देते हुए लिखा है कि बुर्का नहीं पहनने वाली और सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी लेने वाली मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





































