रायपुर। राजधानी में जीएसटी दफ्तर में काम करने वाले बजुर्ग व्यक्ति की आत्महत्या का मामला सामने आया है। बजुर्ग शख्स ने माना स्थित अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने रायपुर के एक कारोबारी का जिक्र है जो उसकी जमीन हथियाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर बुजुर्ग ने आत्महत्या की बात लिखी है।





































