तीरंदाज, डेस्क। बिहार के औरंगाबाद जिले में 6 सहेलियों ने जहर खा लिया। इसके पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। दरअसल एक सहेली ने अपने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन प्रेमी ने इनकार कर दिया। इसके बाद सहेली ने आत्महत्या करने के इरादे से जहर खा लिया। अपनी सहेली का साथ देने के लिए बाकी सहेलियों ने भी जहर खा लिया। जिससे प्रेमिका सहित तीन सहेलियों की मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना औरंगाबाद जिले के कासमा थाना अंतर्गत चिरैला गांव की है। शुक्रवार देर शाम यह घटना घटी। सभी सहेलियां अलग अलग घरों की हैं। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक किशोरी का अपने भाई के साले से प्रेम प्रसंग था। किशोरी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे युवक ने मना कर दिया। इसी गुस्से में किशोरी ने जगह खा लिया।
पुलिस ने बताया कि किशोरी इस दौरान अपनी पांच सहेलियों के साथ रही। सहेलियों को सारी बात बताने के बाद उसने यह कांड किया। यह देख उसकी पांच सहेलियों ने भी जहर खा लिया। प्रेमी के शादी से मना करने में एक किशोरी ने जहर खाया यह वजह समझ में आती है लेकिन उसकी पांच सहेलियों ने जहर क्यों खाया यह स्पष्ट नहीं है। एपपी ने कहा है कि तीन किशोरियां अस्पताल में भर्ती हैं उनका बयान होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
प्रमिका सहित तीन की मौत
इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। जिसे में इसकी जानकारी मिली वह हैरान है कि आखिर सहेलियों को सामूहिक रूप से जहर खाने की क्या जरूरत है। पुलिस के अनुसार जहर खाने के कारण प्रेमिका सहित तीन की मौत हो गई और तीन किशोरियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी किशोरियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच की है। जिस किशोरी ने अपने प्रेमी के पास शादी का प्रस्ताव रखा उसकी उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है।
खेत में जाकर जहर खाने की बात आई सामने
पुलिस के मुताबिक सभी सहेलियां शुक्रवार शाम को गांव के बाहर तालाब ओर गई थीं। खेत में सभी ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद इनकी हालत बिगड़ने लगी। लोगों को इसकी भनक लगी तो सभी को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान तीन किशोरियों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचाने वालों ने बताया कि वे खेत में तड़प रही थी तभी उनकी नजर पड़ी और अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि इन किशोरियों ने जहर खाया है।