ग्वालियर। मध्य प्रदेश में फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक आरोपी ने अपने को हिंदू बताकर एक और और बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। धोखे से वह पहले जीवन साथी बनाया और फिर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाकर कई लोगों से रेप कराया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा का है। जहां लव जिहाद का मामला सामने आया है। झूठ और दिखावा में युवती को फंसाकर युवक ने उसको कहीं का नहीं छोड़ा। शादी के बाद धर्म परिवर्तन के लिए उसे परोस दिया गया। पुलिस के अनुसार मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती से शादी की है। शादी के बाद युवक ने महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हुए उसे सात महीने तक ससुराल वालों ने बंधक बनाकर रखा।
ग्वालियर जिले की पुलिस के अनुसार डबरा तहसील के जंगीपुरा में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर 26 वर्षीय हिंदू युवती से मंदिर में शादी की। उसके बाद धर्म परिवर्तन के लिए इस्लाम कबूल कराने दबाव बनाया गया। जब वह नहीं मानी तो धर्म परिवर्तन के लिए मौलाना से युवती का रेप कराया गया।
इतना ही नहीं शादी के बाद मुस्लिम परिवार ने महिला को लगभग 7 महीने तक प्रताड़ित करते हुए घर में कैद कर रखा था। इस दौरान महिला के दो देवरों और अन्य दो लोगों ने भी उसके साथ रेप किया।
प्रताड़ना से तंग आकर किसी तरह महिला ने घर से भागकर शनिवार को अपने घर पहुंची। वहां से थाने में जाकर पूरी घटना बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति इमरान ने राजू जाटव बनकर उससे दोस्ती की थी। बाद में शीतला माता मंदिर में आरोपी ने हिंदू रीति रिवाज से उसके साथ शादी की थी।
पुलिस को महिला ने बताया कि शादी के बाद राजू के मुस्लिम होने की बात पता चली, उसके बाद आरोपी राजू उर्फ इमरान ने महिला पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया। आरोप लगाया कि नहीं मानी तो मौलाना ओसामा से रेप कराया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि मौलाना ने धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका इमरान से निकाह कराया। निकाह वाली रात ही उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए महिला रो पड़ती थी। बताया कि ससुराल पक्ष पर निकाह के बाद से मारपीट करने और बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। यहां तक दरिंदगी की गई कि सास की मौजूदगी में महिला के दोनों देवरों पुन्नी व अमन ने भी उसके साथ रेप किया। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसका अलग-अलग लोगों से रेप कराते थे। महिला के देवरों, मौलाना के अलावा दो अन्य लोगों पर भी रेप का आरोप है।
इधर पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस एक्शन में आई। आरोपितों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म व बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। डबरा पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान और उसकी मां सुग्गा बेगम को हिरासत में ले लिया है। वहीं महिला के दोनों देवर अमन और पुन्नी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
युवक के जाल में युवती ऐसे फंसी
पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। अपना धर्म छुपाकर मुझे फंसाने वाला राजू जाटव से उसकी मुलाकात जनवरी 2021 में हुई थी। राजू ने खुद को जंगीपुरा मदरसे के पास डबरा का रहने वाला बताया था। इसी दौरान 15 जून को राजू ने गाड़ी से डबरा ले गया, जहां मुझे धोखा दिया गया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया गय़ा। जब वह गर्भवती हो गई तो राजू की मां ने शादी कराने की बात कही और कहा कि शादी के पहले बच्चा पैदा होगा तो घरवालों की बदनामी होगी। यह कहकर आरोपियों ने महिला का गर्भपात करा दिया।
..उसके बाद पता चली सच्चाई
पुलिस के अनुसार राजू उर्फ इमरान ने महिला से 18 सितंबर को शीतला माता मंदिर में शादी की। युवती को जल्दी से उसके बारे में पता न चले इसलिए शादी के बाद इमरान ने सिटी सेंटर स्थित एक होटल में पार्टी दी। उसके बाद राजू उसे घरवालों से मिलाने ले गया। तब महिला को उसके मुस्लिम होने का पता चला।
सब सच सामने आने के बाद महिला सुन्न सो हो गई। उसके बाद आरोपी ने मौलाना ओसामा को घर बुलाया। मौलाना ने इमरान से कहा कि शादी मान्य नहीं है। तुम्हें पहले इस्लाम कबूल करना पड़ेगा और उसके बाद इमरान उर्फ राजू से निकाह करना पड़ेगा।
इधर युवती के घर से भाग जाने के कारण उसके माता-पिता ने उससे नाता तोड़ लिया था, मजबूरी में महिला ने इस्लाम कबूल कर लिया। निकाह कराने के बाद मौलाना ओसामा को इमरान ने महिला के कमरे में छोड़ गया। मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसके देवर अमन व पुन्नी ने भी उसके साथ गलत काम किया।
(TNS)