तीरंदाज, राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में बुधवार को भाजपा व कांग्रेस जुबानी जंग देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाइ पटेल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। खासकर खैरागढ़ को जिला बनाने के वादे पर केन्द्रीय मंत्री नें तंज कसा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने डरकर खैरागढ़ को जिला बनाने का वादा किया है।
बता दें केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल आज खैरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को धान खरीदी पर किए जा रहे भुगतान को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को दिवालिया बनाने पर तुली हुई है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि केन्द्र द्वारा जो पैसे भेजे जा रहे हैं उसका सही इस्तेमाल करें। प्रहलाद पटेल के बयान के बाद खैरागढ़ की राजनीतिक फिजा गर्म हो गई है।
जिला बनाने के वादे पर बरसे केन्द्रीय मंत्री
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल यहीं नहीं रुके, उन्होंने खैरागढ़ को जिला बनाने के वादे पर कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार 3 साल से ज्यादा हो गए। कभी उन्हें खैरागढ़ को जिला बनाने की नहीं सूझी। अब जब उन्हें लग रहा है कि खैरागढ़ का चुनाव हार जाएंगे ऐसे में डरकर यह घोषणा की है।
कांग्रेस ने पूर्व सीएम ने किया छत्तीसगढ़ के किसानों से धोखा
केन्द्रीय मंत्री का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा समझती है किसानों को धान का ज्यादा पैसा देकर राज्य को दिवालिया कर रहे हैं। शायद इसी सोच के कारण पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने प्रदेश के किसनों को धोखा दिया था। कांग्रेस ने कहा है पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह किसानो के बोनस का पैसा खा गए।
कांग्रेस पार्टी किसानों को प्रति क्विंटल धान पर 2800 रुपए दे रही है। जबकि भाजपा हमेशा किसान विरोधी रही है। भाजपा की यह सोच है कि किसानों को ज़्यादा पैसा देने से राज्य दिवालिया हो जाएगा। भाजपा सरकार दो साल का बोनस खा गई। किसानों को कर्ज से मुक्ति नहीं दी। खाद के दाम बढ़ा दिए। खैरागढ़ में जिस प्रकार केन्द्रीय मंत्री ने बयान दिया है उससे उनकी किसानों के प्रति मानसिकता बाहर आ गई है।