राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा यहां से लगातार बढ़त बनाए हुए है। चार राउंड की गिणती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी पांच हजार वोटो से आगे है। वहीं भाजपा प्रत्याशी कोमल वर्मा लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। जकांछ व अन्य प्रत्याशियों का तो और भी बुरा हाल है। हर राउंड के साथ कांग्रेस की लीड बढ़ती ही जा रही है।
बता दें खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 12 अप्रैल को मतदान हुआ। यहां कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा व भाजपा के कोमल जंघेल के बीच सीधा मुकाबला है। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती राजनांदगांव के बीजनिगम परिसर में मतगणना हो रही है। अब तक चार राउंड की गणना हो चुकी है। पिछले तीन राउंड की तरह की चौथे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने लीड बरकरार रखा है।
कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा चौथे राउंड के बाद 5 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल लगातार पिछड़ते ही जा रहे हैं। यशोदा वर्मा की बढ़त के बाद कांग्रेस खेमें में जश्न का माहौल है। वहीं भाजपा खेमा मायूस हो गया गया है। बता दें यहां 21 चरणों में हो रही है। शाम तक मतगणना पुरी होगी। वहीं दोपहर दो बजे से पहले खैरागढ़ की तस्वीर साफ हो जाएगी। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को यहां भारी जीत मिलती दिख रही है।
एक लोकसभा व तीन अन्य विधानसभा में भी भाजपा पीछे
खैरागढ के साथ ही पश्चिम बंगाल में बालीगंज, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर तथा एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल का आसनसोल में भी 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां पर भी मतगणना जारी है। फिलहाल भाजपा सभी सीटों पर पीछे चल रही है। आसनसोल और बालीगंज में टीएमसी आगे चल रही है। तो कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के अलावा और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में भी आगे चल रही है। वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है।