रायगढ़। समय पर खाना नहीं मिला तो एक शख्स ने अपनी पत्नी की इतनी पिटाई की उसकी मौत ही हो गई। हैरान करने वाला यह मामला रायगढ़ जिले में लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। घटना सोमवार 4 मई के दोपहर बाद की है। पति जब घर पहुंचा तो खाना तैयार नहीं था। इसी गुस्से में उसने अपनी की पिटाई कर दी जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने कहा उसकी मौत हो गई है।
लैलूंगा क्षेत्र की इस घटना ने आसपास के लोगों को हैरत में डाल दिया है। समय पर खाना नहीं मिलने मात्र से कोई इस तरह का कांड भी कर सकता है। बहरहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है।
लैलूंगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर की है। लैलूंगा ब्लॉक के ठेटकेला गांव निवासी फुलेश्वर डेलकी सोमवार सुबह घूमने चला गया। उसके माता पिता महुआ बीनने चले गए। इधर दोस्तों के साथ घूमने के बाद फुलेश्चवर डेलकी दोपहर बाद घर पहुंचा। जब उसने पत्नी से खाना देने कहा तो पत्नी ने कहा खाना नहीं बना है। इस बाद से नाराज फुलेश्वर ने लोहे की फूंकनी ने पत्नी की पिटाई कर दी।
पुलिस ने बताया कि फुलेश्वर ने लोहे की फूंकनी से राधा के मुंह, कान, गाल के पास वार किया जिससे वह गिरकर बेहोश हो गई। इसके बाद घर पहुंचे परिजनो ने देखा और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने मौके पर पहुंची और आरोपी फुलेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।