रायपुर। पुलिस विभाग के मंगलवार को बड़ी संख्या में तबादले किए गए। इसमें ढाई सौ से ज्यादा निरीक्षक, उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक स्तर के कर्मी व 30 से ज्यादा सिपाहियों के तबादले कर दिए गए हैं। इन तबादलों में सभी जिलों के पुलिस कर्मी शामिल हैं। दुर्ग, रायपुर के लगभग सभी थानों के निरीक्षकों को तबादला कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक 253 निरीक्षक स्तर के कर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें सर्वाधिक 28 निरीक्षक रायपुर से, 23 निरीक्षक दुर्ग से तथा 22 निरीक्षण राजनांदगांव के हैं। शेष जिलों से भी बड़ी संख्या में निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा 12 उप निरीक्षक, 15 सहायक उप निरीक्षक व 38 सिपाहियों का तबादला आदेश भी जारी किया गया।
बता दें कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद प्रदेश के सभी जिलों के थाना प्रभारी बदल रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के तबादले बहुत कम देखने को मिलते हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के पीछे क्या वजह यह तो पता नहीं चल सका है लेकिन माना जा रहा है कि इस प्रकार तबादलों के जरिए सरकार अफसरों को चेता रही है। इनमें से अधिकतर थानों के निरीक्षक लंबे समय से एक ही थाने में जमे हुए थे और इनके तबादलों की कवायद चल रही थी।
एक दिन पहले 18 आईपीएस अफसरों का हुआ था तबादला
एक दिन पहले प्रदेश में एक साथ 18 आईपीएस अफसरों के भी तबादले किए गए। वहीं 17 अफसरों को पदोन्नती का लाभ भी दिया गया। दुर्ग जिले के आईजी को रायपुर का आईजी बनाया गया। वहीं दुर्ग के एासपी बीएन मीणा को प्रमोट कर दुर्ग रेंज का आईजी बना दिया गया। वहीं जांजगीर के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव को दुर्ग का नया एसपी बनाया गया। इस प्रकार पूरे प्रदेश में आईपीएस अफसरों के तबादले हुए।
देखें पूरी लिस्ट













































