तीरंदाज डेस्क। अमेरिका से इस समय बड़ी खबर आ रही है। न्यूयार्क (newyork) के ब्रुकलिन (bruklin) स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। इस हमले में फिलहाल आधा दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। मेट्रो ट्रेन में कुछ बम होने की भी आशंका जताई जा रही है। न्यूयार्क पुलिस ने स्टेशन को घेर लिया है और ट्रेन सर्विस रोक दी गई है।

न्यूयार्क मेट्रो ट्रेन में हमले के बाद का नजारा।
टीवी चैनल्स की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 6 बजे वारदात को अंजाम दिया। उस समय अमेरिका में सुबह के साढ़े 8 बज रहे थे। हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 5 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा 15 लोग घायल हुए हैं। हमलावर ने भागने के लिए स्मोक बम भी फोड़ा।

न्यूयार्क मेट्रो ट्रेन में हमले के बाद का नजारा।
इसके बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में कोच से बाहर भागने की होड़ मच गई। हमलावर पहले से गैस मास्क पहने था। यानी हमला सुनियोजित था। हमलावर को पकड़ने के लिए पूरे न्यूयार्क शहर में रेड एलर्ट जारी किया है। न्यूयार्क पुलिस के अनुसार यह एक आतंकी हमला हो सकता है। फिलहाल न्यूयार्क शहर में अफरातफरी का माहौल है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई (FBI) भी मौके पर मौजूद है।

न्यूयार्क मेट्रो ट्रेन में हमले के बाद का नजारा।




































