तीरंदाज, राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव में चुनाव प्रचार अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है। खैरागढ़ की जनता कांग्रेस के साथ है या भाजपा के यह 16 अप्रैल को नतीजों के दिन पता चलेगा लेकिन इससे पहले खैरागढ़ में जगह-जगह भाजपा विरोधी बैनर लगाए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह पोस्टर ग्रामीणों ने लगाए हैं जिसमें भाजपा को विकास विरोधी व खैरागढ़ को जिला बनाए जाने का विरोधी बताते हुए गांव में प्रवेश न देने की बात लिखी हुई है।

खैरागढ़ क्षेत्र में बुधवार को ऐसे समय में यह पोस्टर सामने जब यहां केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सभा करने पहुंचे। बुधवार को केन्द्रीय मंत्री ने खैरागढ़ में अलग अलग तीन सभाएं लीं। बैनर सामने आने के बाद नई बहस भी छिड़ गई है। भाजपा नेता जहां इसे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का कारनाम बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के लोग इसे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आक्रोश बता रहे हैं।

खैरागढ़ में भाजपा के विरोध में जगह-जगह लगे बैनर
क्या है बैनरों में
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई जगह ऐसे बैनर लगे हैं। एक बैनर में लिखा है जिला बनने की विरोधी भाजपा को गांव घुसने मत दो। तो वहीं एक अन्य पोस्टर में भाजपा को विकास विरोधी बताते हुए गांव में प्रवेश घुसने से मना किया गया है। एक पोस्टर में लिखा है जिला बनाने का विरोध करने वाले गांव में न आए। वहीं एक अन्य बैनर में जिला बनने का विरोध करने वाले भाजपाइयों का गांव में आना मना है।

खैरागढ़ में भाजपा के विरोध में जगह-जगह लगे बैनर
सीएम भूपेश बघेल ने किया है वादा
बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव में जीत के 24 घंटों के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने का वादा किया है। सीएम बघेल ने इसे घोषण पत्र में भी शामिल किया है। कांग्रेस की खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा ने यहां का चुनावी माहौल बदल दिया है। भाजपा की मुस्किल यह है कि उसे सीएम बघेल के इस वादे के खिलाफ बोलना है और यही लोगों के विरोध का कारण बन गई। खैरागढ़ में लगे बैनर भाजपा का चुनावी खेल काफी हद तक बिगाड़ सकते हैं।


































