सरगुजा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक 17 साल के नाबालिग ने अपने माता पिता की हत्या कर उनका शव घर में ही दफना दिया था। इतना नहीं वह घर में शव दफन कर ऐसे रह रहा था जैसे कुछ हुआ ही नहीं। जब उसका बड़ा भाई घर पहुंचा तब इसका खुलासा हुआ। भाई की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। शवों को घर से बरामद कर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हत्या का यह हैरान कर देने वाला मामला सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र स्थित खुदला गांव का है। यहां एक 17 साल के नाबालिग ने अपने पिता जयराम सिंह (50) व मां फुल सुंदरी बाई (45) की हत्या कर दी। घटना आज से 6 दिन पुरानी है। घटना के बाद नाबालिग ने पहले पिता के शव को घर में गड्डा खोदकर दफना दिया। इसके बाद मां के शव को दो दिनों तक घर पर रखा और उसके बाद उसे भी दफन कर दिया।
आराम से रह रहा था घर पर
माता पिता के शवों को दफन करने के बाद नाबालिग अपने घर पर आराम से रह रहा था। घर में रहता और वहीं खाना बनाता और घर पर ही सोता भी था। उसका एक बड़ा भाई भी है जो अपने ससुराल में अपनी पत्नी के साथ रहता था। गुरुवार 3 मार्च को उसका बड़ा भाई हेंमत घर पहुंचा तो मां बाप नहीं मिले। आसपास पता किया लेकिन पता नहीं चला। वहीं घर पर काफी बदबु आ रही थी। शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बरामद किए शव
देर रात पुलिस घर पहुंची और पहले नाबालिग से पूछताछ की। इस पर नाबालिग ने अपने माता पिता की हत्या करने की बात बता दी। नाबालिग बताया कि उसने अपने माता पिता को मारकर दफना दिया है। पुलिस ने इसके बाद दोनों के शव बरामद कर नाबालिग आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग ने बताया कि उसने अपने माता पिता की हत्या 6 दिन पहले की थी।
कोई प्यार नहीं करता इसलिए मार दिया
पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने कई बातें बताई। उसका कहना था कोई उसे प्यार नहीं करता। मां बाप भी बडे बेटे को ही प्यार करते हैं। यही नहीं बड़ा भाई घर पर नहीं रहता इसे लेकर भी नाबालिग गुस्से में था। नाबालिग ने बताया कि उसने लकडी काटने वाले वसूली से हत्या की। पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी काफी गुस्सैल प्रवृत्ति का है और कुछ काम नहीं करता था। इसे लेकर मां बाप अक्सर उसे डांटते थे। पुलिस का कहना है कि संभवत: इसी वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाया।