तीरंदाज डेस्क। कच्चा बादाम (Kacha Badam) गाना गाकर रातों रात सोशल मीडिया सनसनी बने बंगाल के गायक भुबन बड्याकर हादसे का शिकार हो गए हैं। कार ड्रायविंग सीखने के दौरान सोमवार रात को उनका एक्सीडेंट हुआ। इसके बाद उन्हें बीरभूम के सरे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में उनके सीने व शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आई हैं।
बता दें भुबन बड्याकर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुरालजुरी गांव के रहते हैं। वे कच्ची मूंगफल्ली बेचने काम करते हैं। बंगाल में इसे कच्चा बादाम कहा जाता है। कच्चा बादाम के बदले वे पुराना सामान आदि भी लेते हैं। कच्चा बादाम बेचने के लिए उन्होंने एक गाना इजाद किया। अपने खुद के सुरो में इस गाने को गाकर वे कच्चा बादाम बेचते थे। अचानक उनका यह गाना सोशल मीड़िया पर छा गया।
भुबन बड्याकर के परिवार में पत्नी, 2 बेटे और एक बेटी हैं। बताया जाता है कि कच्चा बादाम बेचने के दौरान एकाएक उनका यह गाना किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते गाना वायरल हो गया और मूंगफली बेचने वाले भुबन रातों रात देश-दुनिया में फेमस हो गए।
मूंगफली बेचने वाले भुबन इस कदर फेमस हो गए एक म्यूजिक कंपनी ने उनको लाखों रुपए का चेक सौंप दिया और उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज कर दिया। अब कई टीवी शो और प्रोग्राम से भी उनको ऑफर मिलने लगे हैं। कच्चा बादाम म भुबन की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे हैं। बताया जा रहा है कि भुबन ने अब मूंगफली बेचना बंद कर दिया है।
वहीं सोमवार रात को उनके हादसे की खबर सुनने के बाद उनके फैन उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि वे खतरे से बाहर हैं और स्वस्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनके चाहने वालों के साथ ही संगीत कंपनी ने भी कामना की है।