गौरेला। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्ऱा-मरवाही जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला का न्यूड वीडियो उसके पति व बेटे ने ही वायलर कर दिया। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाने पहुंचकर अपने बेटे व पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दजर् कर लिया है। इधर अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही पति व पुत्र फरार हो गए हैं।

यह पूरा ममाला जिले के गौरेला थाना का है। गौरेला निवासी 45 साल की महिला का अपने पति से विवाद है। उसके पति के कहने पर महिला ने नीजी पलों के कुछ वीडियो अपने मोबाइल फोन पर बनाए थे। पति पत्नी के बीच विवाद के कारण महिला अपने मायके चली गई। दोनों अलग अलग रहने लगे। पिछले दिनों ही महिला अपने ससुराल लौटी थी।
बेटे ने मां का मोबाइल लेकर किया वायरल
ससुराल लौटने पर महिला का 19 वर्षीय बेटा उनका मोबाइल ले लिया। बेटे ने महिला को कहा कि उसका मोबाइल बिगड़ गया है इसलिए कुछ दिनों के लिए मोबाइल दे दे। महिला ने अपने बेटे को अपना मोबाइल दे दिया। कुछ दिनों बाद बेटे ने महिला को मोबाइल लौटा दिया। इस बीच बेटे ने महिला के नीजी पलों के वीडियो अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिए।
बाप-बेटे पर लगाया आरोप
महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि मोबाइल लेने के बाद नीजी पलों के वीडियो बाप बेटे ने मिलकर रिश्तेदारों में वायरल कर दिया। रिश्तेदारों से इसकी जानकारी मिली तो महिला ने अपने पति व बेटे से इस घिनौने काम का कारण भी पूछा लेकिन दोनों ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।
अपराध दर्ज कर की जा रही है जांच
इस मामले में गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पिता व पुत्र के खिलाफ धारा 498, 506 व आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपी पिता पुत्र फरार हैं उनकी भी तलाश की जा रही है।





































