राजनांदगांव। जिले में एक कांग्रेस नेता पर शादीशुदा महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला जिले के चिखली चौकी क्षेत्र का है। महिला ने कांग्रेस नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव विकास गजभिए पर यहां की एक शादीशुदा महिला ने रेप करने व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला शुक्रवार को चिखली चौकी पहुंची और यह शिकायत दर्ज कराई। महिला का अरोप है कि विकास गजभिए ने बलात्कार करने के बाद किसी को बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी।
चिखली चौकी पुलिस ने बताया कि विकास गजभिए यहां शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव है। महिला ने शिकायत में बताया कि कांग्रेस नेता विकास गजभिए लगातार उसे परेशान कर रहा है और धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शुकवार रात को ही कांग्रेस नेता विकास गजभिए को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि विकास गजभिए वर्तमान में शहर कांग्रेस का सचिव होने के अलावा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है। युवा कांग्रेस से भी जुडा रहा है। इधर इस मामले में चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि विकास गजभिए नाम के शख्स के खिलाफ महिला ने बलात्कार व धमकाने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है फिलहाल पूछताछ जारी है।