तीरंदाज डेस्क। अमृतसर के खासा स्थित BSF हेडक्वार्टर में रविवार सुबह जवान ने अपने ही साथियों पर गोलियां बरसाई। इससे चार जवानों की मौत हो गई और दो जवान घायल हैं। अपने साथियों पर फायरिंग करने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। इस प्रकार इस फायरिंग में पांच जवानों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित बीएसएफ खासा हेडक्वार्टर में बीएसएफ की 144 बटालियन तैनात है। सीमा पर ड्यूटी को लेकर कांस्टेबल सत्तेप्पा एसके अपने अधिकारियों के से नाराज था। सुबह हेडक्वार्टर की मेस में बटालियन के जवान नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा एसके गुस्से में दाखिल हुआ और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा।
अचानक हुई फायरिंग से जवानों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। फायरिंग से हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया। इस फायरिंग में चार जवानों की मौत हो गई। एक जवान राहुल गंभीर घायल हो गया। वहीं एक अन्यजवान भी घायल बताया जा रहा है। इधर सत्तेपा ने मेस में गोली चलाने के बाद बाहर की ओर भागा और वहां भी काफी देर फायरिंग की। इसके बाद पकड़े जाने के डर से खुद पर भी गोली चला ली।
सत्तेप्पा व 1 अन्य घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग करने वाले सत्तेप्पा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गुरु नानक देव अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह साढ़े नौ बजे से दस बजे के बीच की है। कांस्टेबल सतेप्पा एसके ने अपनी सर्विस राइफल का इस्तेमाल किया। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।