तीरंदाज डेस्क। ठंड के जाते ही गर्मी का अहसास होने लगा है। धूप भी तेज हो गई है। इस बीच अचानक मौसम बदल गया। आसमान पर बदली छाई हुई है। मौसम में ठंडकता आ गई है। इसका कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिससे 21 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचने की आशंका है। इस तूफान को लेकर कुछ राज्यों में प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गया है।
मार्च के आते ही गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है। तेज धूप के कारण पारा अचानक से ऊपर चढ़ रहा है, जिसका असर रात तक हो रहा है और उमस महसूस हो रही है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में साल के पहले चक्रवाती तूफान असानी ने दस्तक दी है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। आसमान पर बादल छाया हुआ है। शाम को तेज हवाएं चल रही थी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिसके 21 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचने की आशंका है। इस तूफान को लेकर कई राज्यों में प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गया है और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को निकालना शुरू कर दिया गया है।
हो सकती है भारी बारिश
भारतीय विज्ञान विभाग केंद्र के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से कम दबाव का क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ-साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है और आज शाम-रात तक इसके दबाव में तेजी आने की संभावना है, जिससे यह सोमवार तक चक्रवाती तूफन में बदल सकता है। इसके बाद, इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। 22 मार्च की सुबह तक यह बांग्लादेश-उत्तरी म्यांमार के तटों के पास पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा अन्य स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
हेल्पलाइन नंबर
आने वाले तूफान को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। यात्रियों व अन्य लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर 03192-245555/232714 और टोल-फ्री नंबर- 1-800-345-2714 जारी किया है। इसके अलावा नौकायन को भी रद्द कर दिया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिमी भारत के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट आने की संभावना बन रही है। इसके अलावा पश्चिमी, मध्य व दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में भी तूफान के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।
(TNS)