रायपुर। राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां EX गर्लफ्रेंड ने अपने EX ब्वॉयफ्रेंड पर कैंची से हमला कर दिया। दो से एक साथ प्यार करने के चक्कर में प्रेमी अस्पताल में भर्ती है।
घटना में एक अनार-दो बीमार की कहावत सामने आई है। डबल के गेम में प्रेमी की होशियारी ज्यादा दिन नहीं चली। ऐसे में प्रेमिकाओं के बीच वह मेरा है के चलते विवाद बढ़ गया। उसके बाद दोनों प्रेमिका एकजुट होकर प्रेमी से मिलने पहुंची थी। इसी बीच EX ब्वॉयफ्रेंड पर कैंची से हमला कर दिया।
मामले के अनुसार शंकर नगर ओवर ब्रिज के पास चाकूबाजी की घटना हुई है। पुलिस के मुताबिक 2 युवतियों ने मिलकर अपने प्रेमी युवक पर हमला कर दिया है। प्रेम प्रसंग के विवाद में पुरानी और वर्तमान महिला मित्रों ने अपने प्रेमी पर हमला कर उसे लहू-लुहान कर दिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मामले में प्रेमिका के कैंची से वार के घायल युवक आदित्य वर्मा खून से लथपथ हो गया। उसके बाद देखने वालों की भीड़ यहां पर इकट्ठी हो गई। उसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेम प्रसंग के चलते वह मेरा है के झगड़े में 2 युवतियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शंकर नगर ओवरब्रिज के पास की घटना है। घायल युवक आदित्य वर्मा अपनी 2 महिला मित्रों से मिलने आया था। इसी बीच मामूली विवाद पर अपने पास रखे कैंची से पुरानी महिला पर हमला करने का प्रयास किया।
इस दौरान मामला उलट हो गया। युवक के द्वारा प्रेमिका पर कैंची से वार के दौरान युवती अपने को बचाई और कैंची छिनकर युवती ने युवक पर ही हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूरे मामले पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
(TNS)