तीरंदाज डेस्क। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्ताव के पेशावर में बम धमाका हुआ। दो आत्मघाती हमलावर मस्जिद में घुसे और खुद को उड़ा दिया। इस हमले में नमाज अता कर रहे 30 लोगों की मौत हो गई है वहीं 50 ये अधिक घायल हो गए है। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित मस्जिद के पास की है। बताया जा रहा है कि दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है जबकि दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मी पर हमले के बाद मस्जिद में धमाका हुआ। बताया जा रहा है आत्मघाती हमलावरों ने मस्जिद में खुद को उड़ा लिया।
जानकारी यह भी मिल रही है कि पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों ने धमाके वाले इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों का सुराग ढूंढने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाश कर रही है। बताया जा रहा है हमले के बाद 30 लोगें के शवों को अस्पताल के मरच्यूरी में पहुंचाया गया। वहीं घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घायलों में कई की हालत गंभीर भी बताई जा रही है।
आस्ट्रेलियाई टीम का दौरा खटाई में
इस हमले के बाद आस्ट्रेलियाई टीम का दौरा खटाई में पड़ गया है। आज ही आस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान पहुंची। आस्ट्रेलिया को यहां पाकिस्ताप से द्विपक्षीय क्रिकेट खेलनी है। इस दौरान हुए हमले से माना जा रहा है आस्ट्रेलया टीम दौरा रद्द कर सकती है। हालांकि अभी अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले 2009 में श्रीलंका टीम पर आतंकी हमला होने के बाद करीब 10 साल तक पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच नहीं हुआ था। टीम से वर्ल्ड कप 2011 की मेजबानी भी छीन गई थी।