तीरंदाज डेस्क। उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव के बाद मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह 9.30 PM तक के रुझान सामने आ गए हैं। इन रुझानों में भाजपा की बल्ले बल्ले है। उत्तर प्रदेश में जहां भाजपा 165 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है वहीं उत्तराखंड में भी भाजपा व कांग्रेस में टक्कर देखने को मिल रही है। यहां दोनों पार्टियां बराबरी पर हैं। इसके अलावा गोवा में भी भाजपा व कांग्रेस मं टक्कर देखने को मिल रही है।

इसी प्रकार भाजपा मणिपुर में भी आगे चल रही है। पंजाब में सबसे अलग आम आदमी पार्टी 45 सीटों पर आगे चल रही हैं। यानी इसबार केजरीवाल दिल्ली को बाहर एक और राज्य में सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को एक मात्र राज्य गोवा में सफलता मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस बहुमत के आंकड़े के करीब है। इसके प्रत्याशी 16 सीटों पर आगे हैं।
- यूपी के शुरुआती 90 मिनट के रुझानों में भाजपा 165 सीटों के पार पहुंच गई, सपा 85 पर है। भाजपा पूर्वांचल और अवध में आगे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसे सपा से कड़ी टक्कर मिल रही है।
- पंजाब के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे आगे हैं। अब तक आम आदमी पार्टी ने 52 सीटों पर बढ़त बनाई है। वहीं कांग्रेस पार्टी 37 सीटों पर व अकाली दल 21 सीटों पर आगे हैं।
- उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती 90 मिटन के रुझानों में भाजपा व कांग्रेस 34-34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
- मणिपुर की 60 सीटों में से 24 पर भाजपा, कांग्रेस 14 व एनपीपी 11 सीटों पर आगे हैं। 5 सीटों पर अन्य दल हैं।
- गोवा की 40 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा व कांग्रेस में टक्कर है। भाजपा 14 पर व कांग्रेस 13 सीटों पर आगे हैं।
सोर्स : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया



































