तीरंदाज डेस्क। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मतगणना जारी है। इस दौरान कई सीटों पर हार जीत का फैसला भी हो चुका है। यूपी व उत्तराखंड में जहां भारतीय जनता पार्टी जश्न मना रही है वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड्डू बांट रहे। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी में कई दिग्गज धारासायी हो गए हैं। यहां आम आदमी पार्टी 44 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है वहीं 48 सीटों पर इसके प्रत्याशी आगे हैं।

विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब की चर्चा तेज हो गई है। पंजाब सीएम चेन्नई 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे थे वे दोनों सीट हार गए हैं, वहीं नवजोत सिंह सिद्धू भी बड़े अंतर से चुनाव हारे हैं। पंजाब से मुख्यमंत्री का चेहरा भगवंत मान 45000 ऑटो से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा है कि वे राज भवन की जगह शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे।
पंजाब में हारे दिग्गज
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी भदौर व चमकौर साहिब विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे थे वह दोनों सीटों से हार गए हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद विधानसभा से हार गए हैं। यही नहीं प्रकाश सिंह बादल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू भी अमृतसर पूर्व से चुनाव हार गए हैं। सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपनी हार स्वीकार कर ली है।
शाम 4:00 बजे तक का मतगणना का अपडेट
पंजाब में आम आदमी पार्टी 44 सीटें जीत चुकी है वहीं 48 सीटों पर इसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं। 14 सीटों पर इनके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अकाली दल के तीन प्रत्याशी आगे हैं और वही एक सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की है। भाजपा गठबंधन ने एक सीट पर जीत दर्ज की है एक सीट पर उसके प्रत्याशी आगे है। अन्य के खाते में 1 सीट गई है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा 263 सीटों पर आगे हैं और 4 सीटे जीत चुकी है। सपा 131सीटों पर आगे है। वहीं बसपा 1 कांग्रेस 2 व अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। उत्तराखंड में भाजपा के प्रत्याशी 48 सीटों पर आगे है। कांग्रेस के प्रत्याशी 16 सीट पर आगे हैं और दो सीटें जीत चुके हैं। अन्य के खाते में 4 सीटें जा रही हैं।
मणिपुर में भाजपा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की 11 सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे हैं। कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की 7 सीट पर उसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। एनपीएफ के 5 प्रत्याशी आगे हैं वहीं एनपीपी के साथ प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 2 सीटों पर एनपीपी ने जीत दर्ज की है। अन्य के खाते में 12 सीटें जा रही हैं जिसमें से 5 पर जीत हो चुकी है 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
गोवा में भाजपा ने 10 सीटें जीत ली हैं। वहीं 10 सीटों पर उनके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। 6 सीटों पर इनके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्रवादी गोमांतक ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी की एक सीट पर बढ़त है। वहीं अन्य के खाते में 3 सीटों पर बढ़त है और 3 सीटें जीत ली हैं।




































