तीरंदाज डेस्क। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना जारी है। सुबह 11:00 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी चार राज्यों में सरकार बनाती दिख रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में निर्णायक बढ़त की ओर कदम बढ़ा दिए हैं, वहीं गोवा और मणिपुर में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी पार्टियों को चारों खाने चित कर दिया है।
उत्तरप्रदेश
ताजा रुझानों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में भाजपा गठबंधन 261 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 126 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं यहां कांग्रेस 5 बसपा 7 वह अन्य के खाते में 4 सीटें जाती दिख रही हैं।
पंजाब
उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव पर सबकी नजर थी। यहां विधानसभा की 117 सीटें हैं। यहां आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंका दिया है। आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस पार्टी यहां 13 सीटों पर आगे हैं। भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी 5 सीटों पर आगे है वहीं अकाली दल 9 सीटों पर आगे चल रही है।
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश की तरह है उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े के पार कर गई है। 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी 22 सीटों पर आगे हैं। 4 सीटों पर निर्दलीय व अन्य आगे हैं।
मणिपुर
60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर में भाजपा 23 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस यहां 12 एमपी 16 एनपीपी 10 सीटों पर आगे हैं यह अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं मणिपुर में भी भाजपा की वापसी तय नजर आ रही है।
गोवा
पांच राज्यों में गोवा राज्य की सीटें सबसे कम है यहां की 40 विधानसभा सीटों में से भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है कांग्रेस गठबंधन यहां 13 सीटों पर आगे है वही टीएमसी 5 सीटों पर आगे चल रही है आम आदमी पार्टी भी यहां एक सीट पर आगे हैं वहीं अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं