Info-tenment Desk। अगर आप अभी तक साल 2021 की सबकी बड़ी हिट फिल्म ‘पुष्पा: द राइज़’ और क्रिकेट में वर्ल्डकप जीतने को लेकर बनी ऐतिहासिक फिल्म अभी तक नहीं देख पाए हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। ये दोनों फिल्में आज 20 मार्च को टीवी पर प्रसारित होने जा रही हैं। मगर, समस्या यह है कि आप इन दोनों में से किसी एक ही फिल्म को देख सकेंगे।
दरअसल, दोनों फिल्मों को एक ही समय पर प्रसारित किया जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर पर पोस्ट कर दर्शकों को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा: द राइज’ का हिंदी वर्जन छोटे पर्दे पर आ रहा है। वहीं इसे टक्कर देने आ रही है रणवीर सिंह की 83 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आज ही हो रहा है।
टीवी पर रिलीज होंगी ये दो फिल्में
पुष्पा: द राइज पिछले साल 24 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। पुष्पा के हिंदी वर्जन का कलेक्शन 108 करोड़ रहा था। दूसरी भाषाओं में भी इस फिल्म ने बेहतरीन कमाई की थी। इस तरह से अल्लू अर्जुन की पुष्पा ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वहीं, उसके एक हफ्ते बाद रणवीर सिंह की ’83’ भी बड़े पर्दे पर आई थी।
पुष्पा: द राइज का मोस्ट अवेटेड सैटेलाइट प्रीमियर रविवार, 20 मार्च को होगा। एक्शन एंटरटेनर का प्रसारण मनीष शाह के चैनल ढिंचैक टीवी पर रात 8:00 बजे किया जाएगा। तो वहीं कबीर खान की स्पोर्ट्स पीरियड फिल्म स्टार गोल्ड पर देखी जा सकेगी। पुष्पा: द राइज की तरह ही इसे भी रात 8:00 बजे ही टेलिकास्ट किया जाएगा। बता दें कि पुष्पा का हिंदी वर्जन 14 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। तो वहीं रणवीर सिंह की 83 अभी तक ओटीटी पर नहीं आईं बल्कि जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में आपको चुनना होगा कि आप दोनों में से कौन सी फिल्म देखना चाहते हैं।