– कैलेंडर में विश्वविद्यालयों के आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक
रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने पहली बार अपना खुद का वाल कैलेंडर प्रकाशित कराया है। विश्व विद्यालय प्रबंधन ने वाल कैलेंडर के साथ टेबल कैलेंडर भी प्रकाशित किया है। इसकी खास बात यह है कि विवि प्रबंधन ने इस कैलेंडर का प्रकाशन अपनी खुद की प्रिटिंग मशीन में करवाया है। जहां अब रविवि के दस्तावेजों का प्रकाशन होता रहा।
दोनों कैलेंडर का विमोचन कुलपति प्रो. केसरीलाल वर्मा, कुल सचिव गिरीशकांत पाण्डेय, उप कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप, डॉ शैलेंद्र पटेल तथा सहायक कुलसचिव खेमन कश्यप ने किया। बतादें कि विवि परिसर में उनकी खुद की प्रिंटिंग मशीन है। जो काफी पुरानी हो चुकी थीं। इसकी मशीनों को विवि प्रबंधन ने अपडेट करवाया है। नई मशीनें लगने के बाद इस वर्ष इसी प्रिटिंग प्रेस में कैंलेडर को छापा गया है।
सांस्कृतिक आयोजनों का समागम
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित वाल और टेबल कैलेंडर में विवि में आयोजित कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों की तस्वीरों का समागम देखने को मिलेगा। इसमें युवा महोत्सव, खेलकूद सहित अन्य कई आयोजन शामिल है।
विवि की इमारतें लगा रही चार चांद
दोनों ही कैलेंडर में रविवि की इमारतों की तस्वीर छापी गई है। जो कैलेंडर को चार चांद लगा रही है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कुल सचिव गिरीशकांत पाण्डेय ने बताया कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय द्वारा पहली बार अपनी खुद की प्रिंटिग मशीन में इस कैंलेडर को छापा गया जो काफी सुंदर है। इसमें विवि के सांस्कृतिक आयोजनों का समागम भी नजर आएगा।
1995 में स्थापित की गई थी मुद्रण एवं प्रयोगशाला
वर्ष 1995 में स्थापित विश्वविद्यालय मुद्रण एवं प्रयोगशाला में मुद्रण संबंधित विभिन्न कार्य किए जाते हैं। इस मुद्रणालय में विश्वविद्यालय के समस्त विभागों में उपयोग की जाने वाली स्टेशनरी, रजिस्टर, परीक्षाओं में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रपत्र- प्रमाण, पत्र लिफाफे, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निमंत्रण कार्ड, छात्रों के परिचय पत्र के साथ विभिन्न उपयोग और आकार के पैड का मुद्रण किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय प्रेस से उत्तर-पुस्तिका प्रकोष्ठ भी संचालन किया जाता है। इसमें विश्वविद्यालय की समस्त परीक्षाओं के लिए छपकर आने वाली अलग-अलग प्रकार की उत्तर-पुस्तिकाओं का भंडारण, संधारण, वितरण एवं रखरखाव किया जाता है।

January 11, 2022
0 Comment
रविवि के जिस प्रिंटिग प्रेस में छपते हैं दस्तावेज, विवि ने वहीं छापा अपना कैलेंडर
– कैलेंडर में विश्वविद्यालयों के आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने पहली बार अपना खुद का वाल कैलेंडर प्रकाशित कराया है। विश्व विद्यालय प्रबंधन ने वाल कैलेंडर के साथ टेबल कैलेंडर भी प्रकाशित किया है। इसकी खास बात यह है कि विवि प्रबंधन ने इस कैलेंडर का प्रकाशन... Read More