तीरंदाज डेस्क। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार चार हस्तयों को पद्म विभूषण दिया जा रहा है। वहीं 17 हस्तियों को पद्म भूषण के सम्मान के लिए चुना गया। इसी प्रकार देश में पद्मश्री का सम्मान 107 लोगों को दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार पद्म विभूषण पाने वाले तीन लोग अब इस दुनिया में नहीं है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत व गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण का सम्मान दिया जा रहा है। भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉ प्रभा अत्रे को भी इस सम्मान से नवाजा जा रहा है।
पद्मभूषण पुरस्कारों के लिए देश में 17 नामों को चुना गया है इनमें भी दो ऐसे नाम है जिन्हें मरणोपरांत पद्मभूषण का सम्मान दिया जा रहा है। इनमें जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद व पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के नाम शामिल हैं। इसके अलावा देश में वैक्सीन निर्माताओं को भी पद्मभूषण का सम्मान दिया जा रहा है।
कोवेक्सीन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के संस्थापक कृष्णा एल्ला और उनकी पत्नी सुचित्रा एल्ला तथा कोवीशील्ड बनाने वाली एक कंपनी सिरम इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक साइरस पूनावाला को पद्म भूषण सम्मान दिया जा रहा है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को भी पद्मभूषण का सम्मान दिया जा रहा है।
पद्मश्री पाने वाले प्रमुख प्रमुख हस्तियों में ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सहित ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल, भारत की फील्ड हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया, पैरा ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले अवनि लखेरा, लद्दाख के सांसद जामयांग शेरिंग, गायक सोनू निगम के नाम प्रमुख है। इनके साथ ही कुल 107 लोगों को पद्म श्री का सम्मान दिया जा रहा है।