ओरैय्या। साल 2022 में यूपी सहित पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। चुनाव के पूर्व सभी पार्टियां अपने अपने प्रचार अभियान में लगी हुई है। एक ओर जहां सत्ताधारी पार्टी भाजपा जोरशोर से प्रचार प्रसार कर रही है वहीं विपक्ष भी इससे पीछे नहीं है। समाजवादी पार्टी के नेता भी इन दिनों जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी सभाएं कर रहे हैं साथ ही सपा के दिग्गज नेता भी इस अभियान मे लगे हुए हैं। इसी दौरान सपा के प्रचार गाड़ी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह वीडियों बिधुना विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की प्रचार गाड़ी निकल रही थी। सपा के प्रचार गाड़ी में एक गीत बजने लगा जिसे सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों की हंसी छूट गई। दरअसल प्रचार गाड़ी में समाजवादी पार्टी के गीत की जगह आएंगे फिर योगी, आएंगे फिर योगी गीत बज रहा था। लोगों को यह समझ मे नहीं आ रहा था कि आखिर समाजवादी पार्टी की प्रचार गाड़ी में योगी को प्रचार क्यों किया जा रहा है। इस नजारे को जिसने भी देखा वह अपनी हंसी रोक नहीं पाया।
इधर सपा के प्रचार गाड़ी में योगी का गीत सुनकर सपा नेताओं के भी हाथ पांव फुल गए। कुछ देर तक गाना बजने के बाद सपा नेताओं ने गाना बंद किया। तब काफी लोगों ने सपा के प्रचार रथ से योगी का गीत सुन लिया था। इस प्रचार गाड़ी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो वाला बैनर लगा था। अखिलेश यादव के साथ उक्त विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी कर रहे डा. नवल किशोर शाक्य का फोटो भी बैनर में लगा हुआ था। प्रचार के दौरान एक जगह गाड़ी खड़ी हुई और उसमें से योगी फिर आएगा का गाना बजने लगा। अब इसका वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है।
यह है वीडियो लिंक क्लिक करके देखें
https://www.instagram.com/tv/CX-vPKyBD-J/?utm_source=ig_web_copy_link
नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| तीरंदाज इसकी पुष्टि नहीं करता।




































