भिलाई। नगर निगम भिलाई के वार्डों की मतगणना जारी है। दूसरे राउंड के बाद भिलाई नगर निगम में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस पार्टी जहां 373 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 21 सीटों पर आगे हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी का एक प्रत्याशी व 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार मतदान के बाद दो राउंड की गिनती पूरी कर ली गई है। दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस के लिए जश्न का माहौल बन गया है। कांग्रेस पार्टी नगर पालिक निगम भिलाई में बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। कांग्रेस के प्रत्याशी 37 वार्डों में आगे चल रहे हैं वही भारतीय जनता पार्टी के 21 प्रत्याशी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें कई ऐसे चेहरे भी है जो विनिंग कैंडिडेट माने जाते हैं वह पीछे चल रहे हैं। इनमें रिकेश सेन व पीयूष मिश्रा, जय शंकर चौधरी जैसे बड़े नाम है।
इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लगातार जीतते रहे वशिष्ठ नारायण मिश्र भी अपने वार्ड से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के नामी चेहरे चुनाव जीतने दिख रहे हैं। वार्ड क्रमांक 3 से अरुण सिंह सिसोदिया निर्दलीय प्रत्याशी हरिओम तिवारी के मुकाबले पीछे चल रहे हैं। वही संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू, सुभद्रा सिंह, सीजू एंथोनी, एकांश बंछोर जैसे चेहरे अपने अपने वार्ड से आगे चल रहे हैं। भाजपा के लिए बड़ा चेहरा बने दया सिंह व पी श्याम सुंदर राव अपने अपने वार्ड में बढ़त बनाए हुए हैं।