BHILAI. इस वक्त दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। दुर्ग पुलिस ने भिलाई शहर के सुपेला थाने में हुए करीब 10 लाख रुपए के साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को बिहार से धर-दबोच लिया है। पुलिस ने बताया कि ठगी का मुख्य सरगना बिहार राज्य के नवादा में छिपा था, जहां से उसे दुर्ग पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्य के करीब सौ साइबर फ्रॉड का केस सुलझा लिया है। यह साइबर ठगी का मुख्य सरगना है, जिसे दुर्ग पुलिस ने धर-दबोच लिया है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि देश भर में किए गए हजारों फ्रॉड की कोशिश की गई। साथ ही 100 से अधिक फ्रॉड करने में सफलता पाई है, जिसका खुलासा हो चुका है।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि कुल ठगी की रकम पांच करोड़ के करीब बताई जा रही है। दुर्ग पुलिस ने बताया कि आरोपी 30 से ज्यादा कंपनियों का हुबहू फेस वेबसाइट बनाकर ठगी करते रहा। साथ ही देश भर के लोगों को फ्रेंचाइजी का झांसा देकर ठगों का गिरोह बनाता था शिकार। ठगों का ग्रुप कई हाई टेक टूल्स का इस्तेमाल करते हुए बड़े जालसाज को अंजाम दिया है। वहीं इस मामले में दुर्ग पुलिस द्वारा आज शाम परत दर परत मामले का खुलासा किया जाएगा। आज शाम दुर्ग एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव सनसनीखेज मामले का खुलासा करेंगे।