कोरबा। संपत्ति विवाद के चलते कोरबा जिले में एक महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का जेट ही है। जो जमीन विवाद को लेकर अक्सर महिला से झगड़ा करता रहता था। आज सुबह टंगिया से महिला के गले में तीन वार कर फरार हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिंदपुर गांव का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका बाई अपने पति की मौत के बाद छिंदपुर में अपने साथ ससुर के साथ रहती थी। गुजर बसर के लिए वह पास में काम भी करती थी। शुक्रवार सुबह वह काम से लौट कर घर के कामों में लग गई। इसी दौरान लगभग 10:00 बजे महिला का जेड बनवारी श्रीवास पहुंचा और अमेरिका बाई से जमीन को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा की बनवारी श्रीवास घर के अंदर से कुल्हाड़ी ले आया और अमेरिका बाई के गले पर 3 वार कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय आसपास कोई नहीं था।
ग्रामीणों ने जब महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इधर फरार बनवारी श्रीवास ने भी कुछ देर बाद थाने पहुंचकर अपने आप को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि इन दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इससे पहले अमेरिका बाई के पति के साथ भी बनवारी श्रीवास विवाद करता रहता था करीब 4 महीने पहले ही अमेरिका बाई के पति गिरधारी की मौत हो गई थी। इसके बाद भी जमीन विवाद खत्म नहीं हुआ। इसी वजह से आज बनवारी श्रीवास ने अपने भाई की पत्नी अमेरिका का की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने बनवारी को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्रवाई जारी है।