TIRANDAJ DESK. आज के दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो गूगल को नहीं जानता होगा। चाहे छोटा हो या बड़ा अपने मन में कुछ भी आने वाला सवाल प्रत्येक शख्स एक ना एक बार गूगल गुरु से तो जरूर पूछता है। लेकिन सबसे ज्यादा गूगल गुरु से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट अगर आपको मिल जाए, तो आप कैसा महसूस करेंगे। आज हम जानेंगे की भारतीय लड़कियां सबसे ज्यादा गूगल पर क्या खोजती हैं।
गूगल समय-समय पर लोगों के सर्च करने वाले व्यवहार को देखते हुए, सर्च बिहेवियर रिपोर्ट्स जारी करते रहता है। ऐसे ही एक रिपोर्ट में गूगल ने भारतीय लड़कियां गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं। इस बात का खुलासा कर दिया है।
पीरियड्स को लेकर रहती हैं चिंतित
गूगल सर्च बिहेवियर रिपोर्ट्स के अनुसार लड़कियां अपने पीरियड्स को लेकर गूगल से बहुत सवाल करती हैं। उसमें ज्यादातर सवाल तो पीरियड लेट आने की वजह से जुड़े हुए होते हैं। चाहे किसी भी वजह से उनके पीरियड्स आने में देरी हो जाए, तब लड़कियां डॉक्टर्स की सलाह लेने से पहले गूगल से सवाल करने में ज्यादा सहज महसूस करती हैं।