DAMOH. विधायक के बिगड़े बोल, जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई परिहार एक बार फिर अपने सुर्ख़ियों में है। वो अपने तेजतर्रार स्वभाव के लिए जानी जाती है। ताजा मामले में उन्होंने दमोह कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य को न जाने क्या-क्या कह दिया। विधायक रामबाई दमोह कलेक्टर पर इतनी ज्यादा नाराज हो गई की अपने शब्दों में उन का नियंत्रण ही नहीं रहा। वीडियो में आप देख सकते है कैसे वो कलेक्टर के लिए बदतमीज, ढोर यहां तक की बेवकूफ जैसे शब्दों का उपयोग कर रही हैं। हालांकि अब कलेक्टर ने भी विधायक के खिलाफ कार्यवाई का मन बना लिया है।
शुक्रवार को विधायक रामबाई के पास बहुत सारी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थी। महिलाओं ने बताया कि पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रमुख अधिकारी ही नहीं पहुंचे। यह सुनने के बाद विधायक गुस्से में अपना आपा खो बैठी और सभी महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। जहां उन्होंने कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और महिलाओं की समस्याएं बताई। इस पर कलेक्टर ने नियमों का हवाला देकर कहा कि चेक करा लेंगे पात्रता होगी तो सभी के काम होंगे। इस बात को सुनकर विधायक भड़क गई और फिर कलेक्टर को वहीं पर अंधा, ढोर, बेवकूफ, बदतमीज और यह तक कह डाला कि तुम को तो दो पैसे की भी अक्ल नहीं।
कलेक्टर से बोलीं विधायक, बेवकूफ आदमी, कलेक्टर हो के ढोर हो… @DGP_MP @OfficeofSSC @CMMadhyaPradesh @drnarottammisra @SP_DAMOHMP @CollectorDamoh pic.twitter.com/cOuJDaPSLn
— Tirandaj (@Tirandajnews) September 30, 2022