NASIK. सोशल मीडिया पर दो महिलाओं का आपस में भयंकर तरीके से झगड़ा करते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो महाराष्ट्र के नासिक के पिंपलगांव टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। वीडियो में एक महिला यात्री और दूसरी टोल बूथ पर कर्मचारी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लड़ाई टोल टेक्स को लेकर हुई। वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर आरोप लागते हुए बाल खींचना शुरू कर देती हैं। महिलाएं एक-दूसरे को गाली-गलौज भी देती दिख रही हैं।
Two women fight over toll tax, abuse, pull hair and then … watch video pic.twitter.com/fOtkn72TRn
— Tirandaj (@Tirandajnews) September 16, 2022
महाराष्ट्र के नासिक नासिक के पिंपलगांव टोल प्लाजा पर दो महिलाओं के झगड़ा करने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दो महिलाओ की पहले टोल फीस को लेकर बहस होती हैं और फिर दोना हाथापाई पर उतर आती हैं। टोल प्लाजा में मौजूद लोगों ने दूर से ही लड़ाई को रोकने की कोशिश की लड़ाई इतनी भयंकर होगी की किसी की हिम्मत ही नहीं हुई पास में जाने की। वहीं कई लोग अपने मोबाइल फोन पर लड़ाई का वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।
वीडियो को सोशल मीडिया पर मिस्टर राज माजी नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘नासिक के पास पिंपलगांव टोल बूथ पर महिलाओं के बीच जमकर मारपीट की चौंकाने वाली घटना सामने आई है ‘। इंटरनेट पर काफी लोगों ने इसे देखा और कई लोगों ने कमेंट भी किए।
सोशल सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘ कोई झगड़े को रोकने की कोशिश नहीं कर रहा, सब वीडियो बना रहे हैं। आजकल लोग झगड़े को रोकने के बजाय उसका वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। क्या ये जरूरी है?’ टैक्स चुकाने को लेकर किसी टोल बूथ कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना पहली बार नहीं हुई है कई बार हम ऐसी घटनाओ के बारे में सुन और देख चुके हैं। हाल ही में, राजगढ़-भोपाल मार्ग पर कचनारिया टोल प्लाजा पर एक महिला कर्मचारी ने जब बिना टैक्स चुकाए जाने से मना किया तो उस व्यक्ति ने उसे थप्पड़ मार दिया था।
fight over toll tax, Nashik's Pimpalgaon toll plaza, scuffle between two women, tirandaj.com, video viral on internet, woman clashed with toll booth employee, टोल टेक्स को लेकर लड़ाई, टोल बूथ कर्मचारी से भिड़ी महिला, तीरंदाज डॉट कॉम, दो महिलाओं में हाथापाई, नासिक का पिंपलगांव टोल प्लाजा, वीडियो इंटरनेट पर वायरल