भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा में महापौर व सभापति का निर्वाचन पूरा हो गया। कांग्रेस के निर्मल कोसरे भिलाई चरोदा निगम के दूसरे महापौर चुने गए। वहीं कांग्रेस के ही कृष्णा चंद्राकर को सभापति की कुर्सी मिली। निर्मल कोसरे को 24 वोट व भाजपा प्रत्याशी नंदनी जांगड़े को 16 मत मिले। इसी प्रकार सभापति के लिए कृष्णा चंद्राकर को 24 वा भाजपा के चंद्र प्रकाश पांडे को 16 वोट मिले। इस तरह दोनों पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। इसी के साथ भिलाई चरोदा निगम में महापौर व सभापति को लेकर चल रहा है इंतजार भी समाप्त हो गया।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा में महापौर व सभापति का निर्वाचन हुआ। इससे पहले सुबह 10:00 बजे कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी 40 पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ के बाद महापौर व सभापति निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। 11:00 से 12:00 तक नामांकन दाखिले की कार्रवाई हुई। नामांकन जांच के बाद दोपहर 1:00 से 2:00 तक पार्षदों ने वोटिंग की। वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हुई जिसमें महापौर के लिए कांग्रेस के निर्मल को श्रेय को 24 व भाजपा की नंदनी जांगडे को 16 पार्षदों ने वोट किया। वही सभापति के लिए कांग्रेस के कृष्णा चंद्राकर को 24 व भाजपा के चंद्र प्रकाश पांडे को 16 वोट मिले।
काम आई कांग्रेस की बाड़े बंदी
नगरी निकाय चुनाव के बाद से ही कांग्रेस पार्टी ने अपने पार्षदों को टूटने से बचाने बाड़े बंदी शुरू कर दी थी। भिलाई चरोदा निगम के पार्षदों को मतगणना के तुरंत बाद राजधानी रायपुर बुला लिया गया। वहां से उन्हें पूरी टूर पर भेज दिया गया। सोमवार को शपथ ग्रहण से कुछ देर पहले ही सभी पार्षद निगम पहुंचे और शपथ ग्रहण में भाग लिया। इसके बाद मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। पार्षदों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा बरती गई सावधानी का यहां परिणाम भी मिला। पूरे 20 साल बाद भिलाई चरोदा निकाय में कांग्रेस की सरकार बनी।