NEW DELHI. देश में नौकरी-पेशा लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। कंसल्टिंग फर्म ‘कॉर्न फैरी ग्लोबल’ ने अपने सैलरी फोरकास्ट सर्वे में कहा है कि इस साल भारत में कर्मचारियों की सैलरी में 9.8 फीसदी तक बढ़ सकती है। किसी भी एशियाई देश की तुलना में यह सबसे ज्यादा है। हालांकि, बढ़ती हुई महंगाई सैलरी बढ़ने के बाद भी आपके हालत पहले जैसी कर सकती है। यानी पैसा तो हाथ में ज्यादा आएगा, लेकिन बढ़ी हुई चीजों की कीमतों की वजह से बजट फिर वहीं का वहीं रह जाएगा।
बहरहाल, पहले बात करते हैं इस सर्वे की, जिसमें कहा गया है कि भारतीय कर्मचारियों की इस साल एशिया में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि होने जा रही है। उन्हें 9.8 फीसदी की ग्रोथ मिल सकती है। इसके अलावा टैलेंटेड कर्मचारियों को 15% से 30% फीसदी या उससे ज्यादा का हाइक भी मिल सकता है।
कंसल्टिंग फर्म ने एक रिपोर्ट में कहा कि साल 2022 में 9.4% की ग्रोथ कर्मचारियों को मिली थी। मगर, इस बार दक्षिण एशियाई देशों की तुलना में भारत में औसतन वेतन में 9.8% की होगी। हाई-टेक इंडस्ट्रीज, लाइफ साइंसेज और हेल्थ केयर सेक्टर में तो 10% से ज्यादा की ग्रोथ मिल सकती है।
ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत एक है। सबसे अधिक आबादी वाले देशों में भी भारत शामिल होने की वजह से हर साल लाखों लोग वर्कफोर्स यहां उपलब्ध है। एजुकेशन गैप की वजह से रोजगार की लड़ाई यहां ज्यादा है।
भारत के बाद जिन देशों में सबसे ज्यादा सैलरी हाइक मिल सकती है, उनमें वियतनाम में 8 फीसदी, इंडोनेशिया में 7, फिलीपींस में 5.5, चीन में 5.5, मलेशिया में 5, थाइलैंड में 5, कोरिया में 4.5, सिंगापुर में 4, न्यूजीलैंड में 3.8, हांगकांग में 3.6 और ऑस्ट्रेलिया में 3.5 सैलरी हाइक कर्मचारियों को मिल सकती है।