TIRANDAJ.COM . भारत में जहां शहरों के नाम बदलने पर विपक्ष आरोप-प्रत्यारोप के दौर चलाना शुरू कर देता है। वहीं, एक मुस्लिम देश ने अपने जिले का नाम बदलकर हिंद सिटी कर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। हर कोई इसे अपने-अपने नजरिये से देख रहा है।
इस बीच यूएई ने अपने जिले का नाम बदल दिया गया है। इस जिले का नाम अल मिन्हाद है, लेकिन अब इसे हिंद सिटी कहा जाएगा। यूएई के प्रधान मंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ऐसा करने के निर्देश जारी किए।
सोशल मीडिया पर लोग इस खबर पर अपनी राय रख रहे हैं। जानकारी के अनुसार ‘हिंद नगर’ क्षेत्र 83.9 किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां, शहर को चार क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। दुबई मीडिया ने इस खबर की सूचना दी।
UAE Vice President Rashid Al Maktoum renames Al Minhad District as Hind City.
नाम बदले जाने के इस नए अध्याय पर भारत में नाम बदलने पर विलाप करने वालों की कुंठा के लिए
सुख अपमानित करता सा
जब व्यंग हँसी हँसता है
मैं व्याकुल खड़ा देखता
ये कैसी परवशता है।
https://t.co/yLFkkiUsW3— Dr. Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived) January 30, 2023
शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री और दुबई के शासक हैं। उन्होंने इस फैसले को स्वीकार कर लिया। इसे लेकर कई लोगों ने ट्वीट भी किए।
यूजर ने हिंदी का मतलब समझाया
एक ट्वीट में उन्होंने लिखा- हिंद शब्द का इस्तेमाल अरबी में किसी को बहादुर या साहसी बताने के लिए किया जाता है। इस शब्द का प्रयोग ऊंटों के समूह के लिए किया जाता है।
Quara वेबसाइट के मुताबिक, हिंद शब्द का इस्तेमाल अरबी में एक मजबूत शब्द के रूप में किया जाता है। वहां के कई लोग महिलाओं का नाम हिंद भी रखते हैं। भारतीय सभ्यता से प्रभावित एक यूजर के मुताबिक वहां महिलाओं के नाम में हिंद जोड़ दिया जाता है।
इधर भारत में अखिलेश यादव ने नाम बदलने पर दी तीखी प्रतिक्रिया
बताते चलें कि राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किए जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कन्नौज पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘मैं तो कहूंगा की इस एक्सप्रेस-वे (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे) का नाम भी अमृत एक्सप्रेस-वे कर दो।’
जो काम सपा के हैं, उनका भी नाम बदल दो, अमृत म्यूजियम कर दो, अमृत इंजीनियरिंग कॉलेज कर दो, अमृत सुसू घर कर दो, क्यों इज्जत घर नाम रखा है।’