तीरंदाज, डेस्क। झारखंड के गोड्डा में एक जज ने वकील से शादी रचा ली है। और यह शादी खूब सुर्खिया भी बटोर रही है। उनकी यह लव स्टोरी खास इस लिए है क्योंकि ये कोई आम जज नहीं है बल्कि शिवपाल सिंह हैं, जिन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाले में सजा सुनाई थी। शिवपाल सिंह अगले साल रिटायर हो जाएंगे।
आरजेडी प्रमुख लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह ने शादी रचा ली है। 59 साल के शिवपाल ने 50 साल की महिला वकील नूतन तिवारी के साथ परिवार की रजामंदी से शादी की है। अगले साल रिटायर होने वाले शिवपाल मिजाज से सख्त माने जाते है तो नूतन तिवारी की गिनती तेजतर्रार वकील में होती है। बता दें झारखंड में नूतन बीजेपी की जानी-मानी नेता हैं।
शिवपाल सिंह की पत्नी का निधन करीब दो दशक पहले हो गया था। नूतन तिवारी के पति भी कुछ वक्त पहले चल बसे थे। दोनों कब एक दूसरे को दिल दें बैठे इस का पता तो साथी वकीलों को भी नहीं चला। दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से शादी की है। जहां शिवपाल सिंह के दो बेटे हैं वही नूतन तिवारी का भी एक बेटा है।
शिवपाल सिंह करीब 3 साल से गोड्डा में जज हैं। लेकिन उनके और नूतन तिवारी के बीच कब प्यार हुआ इसकी भनक तो साथी वकीलों तक को नहीं हुई। साथी वकीलों ने शिवपाल सिंह और नूतन तिवारी को शादी की मुबारकबाद दी है। वकील होने के साथ-साथ नूतन तिवारी बीजेपी संगठन का भी हिस्सा हैं। और समाजिक सेवा का कामकाज भी देखती हैं। पति की मौत के बाद वो गोड्डा में वकालत करने आ गईं। वो समय-समय पर महिलाओं से जुड़कर उनके अधिकारों के बारे में भी उन्हें बताती हैं।
convicted in the fodder scam, Jharkhand, Judge in Godda, Judge Shivpal Singh, lawyer Nutan Tiwari, RJD chief Lalu Yadav, the judge married a lawyer, tirandaj.com, आरजेडी प्रमुख लालू यादव, चारा घोटाले में सजा सुनाने वाले, जज ने वकील से की शादी, जज शिवपाल सिंह, झारखंड के गोड्डा में जज, तीरंदाज डॉट कॉम, वकील नूतन तिवारी